Breaking News

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी के निधन की खबर से देश में छाया शोक का माहौल

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी (88) का रविवार सुबह उडुपी स्थित श्रीकृष्ण मठ में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,उनकी हालत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। हालात बिगड़ने के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया था। बीजेपी नेता उमा भारती भी रविवार को उनसे मिलने पहुंची थी। इलाज के बीच ही सुबह करीब 9 बजे श्री कृष्णा मठ में विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन हो गया।

बता दें कि पेजावर मठ उडुपी के अष्ट मठों में से एक है। विश्वेश तीर्थ स्वामी के देहांत की खबर उडुपी के विधायक रघुपति भट ने इसकी जानकारी दी। 20 दिसंबर को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखे जाने के बावजूद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अस्पताल छोड़कर वापस मठ जाने की इच्छा जता दी थी।

3 बजे महात्मा गांधी मैदान में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

उडुपी के विधायक के रघुपति भट ने भी दुख जताते हुए कहा कि पीजवारा मठ के सीर विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी जी का आज सुबह 9:30 बजे निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज अजराकाडू महात्मा गांधी मैदान में 3 तीन घंटे तक के लिए रखा जाएगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सीएम बीएस येदियुरप्पा वहां आएंगे।

भाजपा नेता उमा भारती के गुरू थे विश्वेश तीर्थ स्वामी

विश्वेश स्वामी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के गुरू रहे। उमा करीब एक सप्ताह से उडुपी में ही हैं। उमा ने 1992 में स्वामी से संन्यास दीक्षा ली थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी व्यक्त किया शोक

पीएम मोदी ने टवीट कर लिखा कि श्री पीजवारा मठ, उडुपी के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी लाखों लोगों के दिलों और दिमाग में बने रहेंगे, हमारे लिए वह हमेशा एक मार्गदर्शक थे। उन्होंने न्यायपूर्ण और दयालु समाज के लिए काम किया।

About News Room lko

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...