लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आरोग्य भारती, गायत्री परिवार व जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में विराट खंड, गोमती नगर लखनऊ में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। जिसमें विराट खंड के नागरिक बन्धु के साथ मातायें- बहनें व बच्चों ने भी काफी संख्या में सहभाग किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना व समापन संकल्प व कल्याण मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश परिवार के साथ उपस्थित थें। ज्योति प्रकाश ने 2023 के विश्व योग दिवस के थीम वसुधैव कुटुंबकम् पर तथा योग पर प्रकाश डाला।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उत्सव पर बारिश के मौसम में भी हजारों को किया प्रेरित
नगर कार्यवाह राजेश के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन माता प्रसाद ने किया। गोमती नगर मातृ शक्ति प्रमुख प्रतिमा पाण्डेय भी मातायें बहनों का नेतृत्व किया।