Breaking News

कश्मीर ही नहीं, अब पूरे देश में होगी सेब की खेती

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की ठंड भरी वादियों के बाद अब सेब की पैदावार 45 से 46 डिग्री तापमान में जम्मू के कंडी बेल्ट में भी होने लगी है। वैज्ञानिकों द्वारा शोध के बाद तैयार की गई सेब की इस नई पौध को HRMN-99 नाम दिया गया है। HRMN-99 के जनकदाता वैज्ञानिक के. सी. शर्मा का दावा है कि सेब की यह किस्म देश के किसी भी हिस्से की मिट्टी में 50 डिग्री तक तापमान में भी उगाई जा सकती है।

दरअसल सेब की पैदावार के लिए कश्मीर या हिमाचल की सर्द वादियों ही उपयुक्त मानी जाती है। सांबा जिले के राजडी गांव के साहिब बंदगी आश्रम के बाग-बगीचों में भारी मात्रा में सेब की इस किस्म की पैदावार हो रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि जहां कश्मीर में मात्र 20 डिग्री तापमान पर सेब की पैदावार होती है, मगर जम्मू में यह पैदावार 45 डिग्री तापमान पर हो रही है। आश्रम में 500 से ज्यादा सेब के पेड़ लगाए गए हैं। मालूम हो कि सांबा जिले के कंडी इलाके में पानी की काफी ज्यादा किल्लत रहती है। इसकी वजह से किसानों को खेती-बाड़ी करने में परेशानी होती है। कई बार तो पानी की कमी होने के कारण फसलें उग नहीं पाती हैं।

वैज्ञानिक के. सी. शर्मा ने बताया कि सेब का एक पेड़ लगभग 1 क्विंटल फल देता है। आश्रम में हर साल लगभग ढाई सौ से 300 क्विंटल सेब की पैदावार होती है। उन्होंने कहा, मैं देश के कई हिस्सों में सेब की इस प्रजाति के पेड़ लगा चुका हूं। किसानों को संदेश देते हुए वैज्ञानिक के. सी. शर्मा ने कहा कि किसान कंडी इलाके में इस सेब की पैदावार को बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मिट्टी की जांच भी नहीं करवानी पड़ेगी। उनका दावा है कि अब ना सिर्फ जम्मू बल्कि देश भर के किसानों के लिए यह एक अच्छा रोजगार का साधन बन सकता है।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

अविवि की वार्षिक परीक्षा हेतु आनलाइन परीक्षा फार्म 25 अप्रैल तक भरे जायेंगे

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के अन्तर्गत स्नातक ...