Breaking News

घर में रखी भुजिया से बनाएं पराठा, नोट करे रेसिपी

रोजाना एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया खाना चाहते हैं तो आप घर में रखी भुजिया से टेस्टी पराठा बनाकर खा सकते हैं। ये स्वाद में लाजवाब लगता है, और इसे आप दही के साथ खा सकते हैं। बच्चों को भी ये पराठा खूब पसंद आएगा। इसे आप बच्चे के टिफिन में भी दे सकते हैं। यहां हम इस पराठे को बनाना का तरीका बता रहे हैं जानिए-

इस तरह बनाएं पराठा

पराठा बनाने के लिए आटे का थोड़ा हिस्सा लें और इसे गोल कर लें। फिर इसे थोड़ा बेल लें। अब इसे पर लहसुन का पेस्ट लगाएं। अच्छे से लगाने के बाद भुजिया के मिक्स को भी डाल लें और पोटली बनाकर बंद कर दें। अब इसे अच्छे से बेल दें। फिर तवे पर इस पराठे को घी से सेकें और दही के साथ गर्मा-गर्म पराठा सर्व करें।

पराठा बनाने के लिए यूं करें तैयारी

इस पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ी तैयारी कर लें। जैसे पराठा बनाने के लिए आटा गूंथ लें। इसके बाद कुछ लहसुन की कलियां छील लें और इन्हें थोड़े से पानी नमक और लाल मिर्च के साथ पीस लें। इसके अलावा एक प्याज, हरी मिर्च के बारीक टुकड़े कर लें। वहीं हरा धनिका को भी काट लें। अब एक कटोरे में भुजिया लें और इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हींग, कलौंजी, अमचूर पाउडर, चिली फ्लैक्स और धनिया पाउडर डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें।

About News Room lko

Check Also

1 मई को ही क्यों मनाते हैं मजदूर दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास और इस वर्ष की थीम

दुनियाभर में मई माह में मजदूर दिवस (Labor Day) मनाया जाता है। श्रमिकों के लिए ...