Breaking News

दिल्ली एनसीआर में अब मौसम बदलने वाला है मौसम , आसमान में छाये रहेंगे बादल

दिल्ली एनसीआर में अब मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से गुरुवार तक दिल्ली के आसमान में बादल छाये रहेंगे। इसके साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होगी। इससे तापमान में तीन डिग्री तक की कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बुधवार को धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 अप्रैल यानी दो दिन तक मौसम में उलटफेर देखी जाएगी। मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।

मौजूदा वक्त में पंजाब और राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यही नहीं एक पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। साथ ही एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र से निकलकर कर्नाटक और तमिलनाडु तक जा रही है। साथ ही ठंडे और गर्म बदलों का मिश्रण जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। यह धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रहा है। इन बदलों में कुछ 50 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हैं जबकि कुछ -50 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे हैं। उक्त मौसमी परिस्थितियां उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश के लिए अनुकूल माहौल बना रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी तापमान में किसी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिली। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी मंगलवार को ज्यादा रहा जिसके चलते दिन के समय लोग गर्मी से ज्यादा परेशान हुए। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से गुरुवार तक दिल्ली के आसमान में बादल छाये रहेंगे। इसके साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होगी। इससे तापमान में तीन डिग्री तक की कमी देखने को मिलेगी। बुधवार को धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली  रिपोर्ट के मुताबिक, उक्त मौसमी गतिविधियों के कल तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इससे दिल्ली एनसीआर में 19 से 21 अप्रैल के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। आंधी और तेज हवाएं चलने से नुकसान की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के साथ ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में वज्रपात भी संभव है।

About News Room lko

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों ने कम लागत में विकसित की Abrasive Jet Machine

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के अंतिम वर्ष के मैकेनिकल ...