Breaking News

मालीवाल के अनशन का 10वां दिन, महिलाएं सांसदों के लिए चूड़ियां लेकर संसद तक करेंगी मार्च

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और बलात्कारियों के लिए फांसी की मांग को लेकर 10 दिन से अनशन पर बैठी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के समर्थन में आज महिलाएं संसद मार्च करेंगी। महिलाएं इस मार्च के लिए आज 12 बजे राजघाट पर एकत्रित होंगी।

स्वाति मालीवाल के समर्थन में महिलाएं आज राजघाट से संसद तक मार्च करेंगी। 12 बजे से ये मार्च राजघाट से शुरू होगा। महिलाएं की सुरक्षा के लिए कदम न उठाने को लेकर आज महिलाएं सांसदों को घेरने की तैयारी में हैं। महिलाओं की सुरक्षा में असमर्थ नेताओं के लिए महिलाएं हाथों में चूड़ियां लेकर राजघाट से संसद तक मार्च करेंगी।

अनशन का आज 9वा दिन है। पिछले वर्ष भी छोटी बच्चियों के बलात्कारियों को फांसी दिलाने की मांग लेकर 10 दिन का अनशन किया था। सरकार के आश्वासन पर अनशन तोड़ा था। इस बार किसी जुमले मे नहीं उठने वाली। यदि उनका घमंड ज़्यादा है तो हमारी ज़िद्द उनसे भी ज़्यादा है।

बता दें कि आज मालीवाल के अनशन का 10वां दिन हैं। वो अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 दिसंबर से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका वजन भी 5 किलो तक घट गया है। उनके शुगर लेवल में भी कमी आई है। इसके बाद भी मालीवाल के हौंसले बुलंद हैं।

मालीवल ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि अनशन का आज 9वां दिन है। पिछले वर्ष भी छोटी बच्चियों के बलात्कारियों को फांसी दिलाने की मांग लेकर 10 दिन का अनशन किया था। सरकार के आश्वासन पर अनशन तोड़ा था। इस बार किसी जुमले मे नहीं उठने वाली। यदि उनका घमंड ज्यादा है तो हमारी ज़िद्द उनसे भी ज्यादा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...