Breaking News

नगर आयुक्त के निर्देशों पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाने का अभियान ज़ोरों पर

लखनऊ। उ.प्र. शासन के आदेशानुसार नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं के स्तरोन्नयन एवं शहरों को सुन्दर बनाये जाने की योजना के अंतर्गत, लखनऊ शहर में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस तथा लाउडस्पीकर/माईक द्वारा पूर्व सूचित करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

नगर आयुक्त के निर्देशों पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाने का अभियान ज़ोरों पर

जिस क्रम में आज जोनवार हुई कार्यवाही निम्नवत है –

जोन-3: क्षेत्रान्तर्गत अहिबरनपुर से नवीन गल्लामण्डी पुलिस चौकी से होते हुए पुरनियां तिराहा सीतापुर तक से 25 अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा अस्थाई सामान जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकार अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में जय प्रकाश कर अधीक्षक व समस्त राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में 296 टीम, ई०टी०एफ० एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया।

जोन-4: क्षेत्रान्तर्गत अम्बेडकर चौराहा से 1090 चौराहा, समता मूलक चौराहा तक अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ अभियान चला कर मइकिंग द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा मौके पर गंदगी शमन शुल्क / क्षतिपूर्ति शुल्क रू0 1500/- जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण अभियान में अवैध 2 अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ लगभग 01 ट्रक समान को जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में, अजीत राय कर अधीक्षक, देवी शंकर दुबे, आशीष कुशवाहा राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाप एवं समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व प्रवर्तन दल एंव पुलिस व पीएसी बल की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-5: क्षेत्रान्तर्गत चन्दर नगर मार्केट से होते हुए आलमबाग से अवध चौराहे तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान में 06 अस्थायी प्रकार के अवैध अतिक्रमण तथा प्रचार सामग्री हटाते हुए चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संजय भारती- कर अधीक्षक, रमाकान्त शर्मा – निरीक्षक श्रेणी – 2, टीम, प्रवर्तन दल ( 296 ) के कर्मचारियों एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया।

जोन:6-क्षेत्रान्तर्गत बुद्धेश्वर चौराहे से एम०एम०लॉन तक विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 36 अस्थायी अतिक्रमण हटाये गए। साथ ही शमन शुल्क के रूप में रू0 3600 जुर्माना भी वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र, पंकज पटेल एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी।

जोन-7 क्षेत्रान्तर्गत सुषमा हॉस्पिटल से सेक्टर- 08 होते हुये अरविन्दो चौकी व मुंशीपुलिया चौराहे तक अभियान चलाकर लगभग 135 अस्थाई अतिक्रमण तथा 145 अवैध प्रचार सामग्री हटाये गए। मौके पर अतिक्रमणकर्ता / गन्दगी करने वालो से धनराशि 1,500 रु का जुर्माना वसूल किया गया तथा 01 ट्रक सामान जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार, राजस्व निरीक्षक संगीता गुप्ता, राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, प्रभाकर दयाल व उदय त्रिपाठी एवं 296 टीम व अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-8 क्षेत्र में कासाग्रीन से लोकबन्धु तक दोनों पटरी, शनि देव मन्दिर से सेक्टर-5 पेट्रोल पम्प तक तथा शनि देव मन्दिर से उठरतिया अन्दर पास तक दोनो पटरी पर अतिक्रमण विरोधी / गंदगी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जोन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार विशेष अभियान में अवैध 04 अस्थाई अतिक्रमण तथा 50 प्रचार सामग्री हटाते हुए लगभग 01 ट्रक अस्थाई सामान जब्त किया गया तथा मौके पर 2500 रु का जुर्माना वसूला किया गया। उक्त अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा के साथ राजस्व निरीक्षक विवेक पाल सहित प्रवर्तन (296) टीम व पुलिस बल के साथ अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में चलाया गया।

About reporter

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...