Breaking News

शादी वाले दिन दुल्हन ने किया ऐसा काम , देख घर वालों के पैरों से खिसकी जमीन

शादी को लेकर घर पर सभी तैयारियां पूरी हो गईं हों। मेहमानों का जमावड़ा घर पर लगा हो और शादी वाले दिन अचानक से दूल्हा या फिर दुल्हन के बारे में कुछ ऐसा पता चले जिससे सबके होश उड़ जाएं?

कुछ ऐसा ही हुआ यूपी के पीलीभीत जिले में। यहां शादी से ठीक एक दिन पहले बिलसंडा में दुल्हन खेल कर गई। घर वालों को पता था कि कमरे में बेटी आराम कर रही है लेकिन वह वहां से गायब थी। घर वालों ने जैसे ही दुल्हन का दरवाजा खोला तो मानो उनके पैरों से जमीन ही खिसक गई हो। मेहंदी की रस्म के बाद बेटी के गायब होने से परिवार परेशान हो गए। इसकी जानकारी जब दूल्हे को पता चली तो उसे सदमा लग गया।

दरवाजा खोला गया तो दुल्हन गायब थी। परिजनों की चीख निकल पड़ी। बेटी की खोज खबर शुरू हुई। पता चला कि उसका पड़ोस में रहने वाला प्रेमी भी गायब है। जिसके बाद परिजन रोते बिलखते थाने पहुंचे।

शादी का कार्ड दिखाते हुए पुलिस को घटना बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शादी की खुशियों में जुटे परिवार में सब कुछ थम गया। लड़के वालों को भी दुखी मन से सूचित किया गया। वहां भी दुल्हन के गायब होने की खबर में दूल्हा सदमे में आ गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस टीम लगी हुई है।

शादी की खुशियां थम गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। बिलसंडा में रहने वाली एक युवती की शादी पड़ोस के गांव में तय हुई थी। 29 अप्रैल को लड़की पक्ष गांव तिलक लेकर गया था।

चार मई को बारात आनी थी। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। कार्ड बंट गए। रिश्तेदार आ चुके थे। एक दिन पहले मेंहदी की रस्म हुई। दुल्हन के हाथों में मेंहदी लगी, रात में परिवार वाले तैयारी में लगे थे। सोचा ये कि दुल्हन आराम कर रही होगी। लेकिन कब रात में वो चुपके से प्रेमी के साथ चली गई पता ही नहीं चला। देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई।

About News Room lko

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...