Breaking News

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे मंगलवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। उच्चायोग ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित घर वापसी! आज सुबह 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से चेन्नई वापस लाया गया।

👉राष्ट्र, समाज, नागरिक अधिकारों का हित ही पत्रकारों का काम: रास बिहारी

तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। पिछले कुछ दिनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद काफी भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था। गौरतलब है कि तटीय राज्य तमिलनाडु से रोजाना सैकड़ों मछुआरे अपनी आजीविका के लिए समुद्र में मछली पकड़ने जाते हैं।

👉प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में नहीं होगी मदिरा की बिक्री, जारी करें आदेश: योगी आदित्यनाथ

हालांकि कई बार मौसम में आए परिवर्तन के कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका की नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग हमेशा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेता है और भारतीय मछुआरों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करता है।

रिपोर्ट-शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...