Breaking News

आज लांच होगा OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन , जाने क्या होंगे फीचर

चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस आज भारतीय मार्केट में दो सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का OnePlus Nord Launch इवेंट आज 5 जुलाई को शाम 7 बजे शुरू होगा और इसमें OnePlus Nord 3 के अलावा OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया जाएगा।

नए स्मार्टफोन्स को अफॉर्डेबल प्राइस पर पेश किया जाएगा और इनमें दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इन स्मार्टफोन्स के अलावा दो नए ऑडियो वियरेबल OnePlus Nord Buds 2R और OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC भी लॉन्च हो सकते हैं।

वनप्लस के सभी नए डिवाइसेज को भारतीय समय के हिसाब से शाम 7 बजे शुरू होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया हैंडल्स और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देखा जा सकेगा। आप चाहें तो यूट्यूब पर जाकर अभी से इसके लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। यह इंडिया एक्सक्लूसिव इवेंट है और कयास लग रहे हैं कि OnePlus Nord 3 पहले ही चीन में लॉन्च OnePlus Ace 2V का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है।

OnePlus Nord CE 3 की शुरुआती कीमत 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है। इसी तरह वायरलेस इयरबड्स OnePlus Nord Buds 2R की कीमत 2,299 रुपये के करीब हो सकती है। अब तक OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC का डिजाइन या संभावित कीमत सामने नहीं आई है।

स्मार्टफोन में कंपनी 6.74 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दे सकती है। फोन में 50MP Sony IMX890 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 2MP मैक्रो सेंसर भी इसका हिस्सा बनेगा।

पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Nord 3 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट के लिए 32,999 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, इसके हाई-एंड 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

 

About News Room lko

Check Also

भारतीय कपास के निर्यात में 67 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद, बांग्लादेश में बढ़ी मांग से होगा लाभ

बांग्लादेश की मिलों में कॉटन (कपास) की बढ़ती मांग की वजह से भारत के कॉटन ...