Breaking News

पति की बेवफाई से नाराज पत्नी ने की खुदकुशी, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

जोधपुर में सोमवार को एक महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना में तीनों की मौत हो गई। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि महिला पति की बेवफाई से नाराज थी।

इसी वजह से उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। महिला का पति जोधपुर में जबकि वह गांव में परिवार के साथ रहती थी। महिला बच्चों को लेकर पति को बर्थडे विश करने जोधपुर गई थी। जहां पहुंचने पर उसे पति की बेवफाई का पता चला। महिला का पति एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। महिला ने पति की बेवफाई के सबूत मोबाइल में रिकॉर्ड किए और वहां से चली गई।

महिला गांव जाने की बजाय दोनों बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। मामले की जांच कर रहे आईओ हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव ने बताया कि दो जुलाई को मथानिया के उम्मेदनगर निवासी 27 साल के सुरेश विश्नोई का जन्मदिन था। सुरेश रातानाडा में किराए का कमरा लेकर रहता है। वह शहर में टैक्सी चलाता है। सुरेश की 25 साल की पत्नी बिरमा दो बेटों कार्तिक (5) और विशाल (3) के साथ ससुराल मथानिया के उम्मेदनगर में ही रहती थी। दो साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।

रविवार को सुरेश का जन्मदिन था। ऐसे में पत्नी ने उसे घर आने को कहा। दिनभर इंतजार के बाद भी पति ना तो गांव आया और ना उसे फोन किया। पत्नी ने रात दो से ढाई बजे तक पति को फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाए। ऐसे में सुबह 6 बजे बिरमा दोनों बच्चों को पिता से मिलाने के लिए रातानाडा के लिए निकल गई। दरवाजा खटखटाने पर पति सुरेश सामने था। पत्नी और बच्चों के देखकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई। बिरमा अंदर घुसी तो उसे लोअर और टीशर्ट पहने एक युवती दिखी। पति युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था।

सुरेश के पिता ने कहा कि इस हादसे ने सन्न कर दिया है। भगवान किसी के साथ भी ऐसा न करे। बहू और बच्चे सुबह हंसी-खुशी घर से निकले थे। तब नहीं पता था कि उन्हें आखिरी बार देख रहा हूं। पिछले महीने सुरेश नई कार लेकर घर आया था। पूरा परिवार खुश था। आईओ सुखदेव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पति और आरोपी युवती की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही सुरेश फरार है।

बिरमा ने पति और युवती को खूब भला-बुरा कहा और उन्हें रंगेहाथ पकड़ने का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो ससुरालवालों को भेज दिया। फिर वह रोते-रोते बच्चों को लेकर वहां से निकल गई। महिला ने रातानाडा स्टैंड से मथानिया जाने वाली बस पकड़ी। मंडलनाथ में उसने बस रुकवाई और बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। यहां फलोदी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के सामने बच्चों सहित छलांग लगा दी। घटना में तीनों की मौत हो गई।

 

About News Room lko

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...