Breaking News

flying aircraft में ताज़ी हवा खाने के लिए शख्स ने खोल दिया इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप जाने आगे…

चीन में flying aircraft में एक यात्री ने घुटन महसूस होने के चलते अजीबो गरीब घटना को अंजाम दिया। उसने राहत के लिए उड़ते विमान का इमरजेंसी एक्जिट डोर खोल दिया। जिसके बाद प्लेन अचानक से हवा में ही डगमगाने लगा। घटना केे बाद दरवाजा खोलने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया। जिस पर अधिकारियों ने 11 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया। दरअसल इमरजेंसी डोर खोलने वाले यात्री ने चीन के हनान प्रांत से सिंचुआन तक की फ्लाइट ली थी। उसकी पहचान 25 वर्षीय चेन के रूप में हुई है। उसके अनुसार वह हवाई अड्डे पर प्‍लेन के उतरने का इंतजार कर रहा था। तभी उसे घुटन महसूस हुई और उसने आपात निकास दरवाजे को खोल दिया। इस घटना से प्‍लेन थोड़ी देर के लिए अनियंत्रित होकर डगमगाने लगा था। लेकिन पायलट ने समझदारी से काम लेते हुए कंट्रोल कर लिया।

flying aircraft, युवक ने कहा कि अनजाने में खुल गया दरवाजा

युवक ने बताया कि उसे ऐसी कोई जानकारी नहीं थी कि उसने जो हैंडल पकड़ रखा है। उससे आपात दरवाजा खुल सकता है। उसने बताया कि जब उसने हैंडल को खींचा तो आपात दरवाजा खुल गया। इसके बाद जब युवक को हिरासत में ले लिया गया, तो उसने बताया कि दरवाजा खुलने के वह काफी डर गया था।

हिरासत के साथ लगाया गया जुर्माना

विमान के क्रू मेंबर ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इसके साथ युवक को 5 दिन की हिरासत में ले लिया गया और उस पर जुर्माना लगाया गया है। एयरलाइन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। वहीं एयरलाइन का कहना है कि टेक आॅफ से पहले यात्रियों को सुरक्षा सावधानियों के साथ आपात निकासी के बारे में जानकारी दी जाती है।

About Samar Saleel

Check Also

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक की मौत, गिरफ्तारी के बाद हिरासत केंद्र में थे

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिक की अटलांटा में मौत हो गई। संघीय ...