Breaking News

स्वच्छता के लिए चलाया सफाई अभियान


लखनऊ। मालवीयनगर हाई पर्चेज कालोनी स्थित पिकनिक स्पॉट पार्क पर यमुना झील पर स्थानीय लोगों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। श्रमदान के माध्यम से सिल्ट और जलकुंभी निकालने का कार्य किया गया। लोगों ने यमुनाझील में सफाई कर हजारों किलो कचरा और जलकुंभी निकाली। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है जब तक हमारी झीलों का उद्धार नही होगा,तब तक हम रुकेंगे नही झुकेंगे नही।

इस श्रमदान कार्यक्रम में डॉ. सौरभ पालीवाल, गौरव वाजपेयी, गणेश कन्नौजिया, शरद तिवारी, अज्जू त्रिपाठी, ओम धवन, अनुज मिश्रा, जितेंद्र गांधी, नीरज सिंह, अंजनी कश्यप, अमन त्रिपाठी, नवीन विरमानी, अमन कश्यप, राहुल, शरद गुप्ता, राकेश कन्नौजीय, ध्यानचंद, राजेश कन्नौजिया, पप्पू पाल, अंशु श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। झील में श्रमदान का कार्यक्रम आने वाले प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...