Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साहित्य संगिनी मंच पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

साहित्य संगिनी मंच पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन हुआ। देश के सुदूर क्षेत्रों से रचनाकारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और देशभक्ति के रंगों में रंगी अपनी रचनाओं को भाव के साथ पढ़ा। कार्यक्रम में रचनाकार प्रभात शर्मा, सृष्टि, विजय आनंद, अंजना पोरवाल, प्रियंका भूतड़ा, पूर्वी प्रांजल जैन, हरिदत्त शर्मा, मुकुंद शर्मा, समर गिल, अनुराग उपाध्याय, मृत्युंजय मिश्रा, सुष्मिता सिंह मीता लुनिवाल मीत, सुमित मानधना गौरव, अभिषेक सैनी, प्रियंका भूतड़ा, आकांक्षा शुक्ला आदि ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन साहित्य संगिनी की संस्थापिका रजनी भास्कर एवं साहित्य संगिनी के सोशल मीडिया एवं तकनीकी प्रभारी सर्विन चौधरी ने सफलतापूर्वक किया। इस मौके पर रजनी भास्कर ने कहा, “हमने बहुत बलिदानों के बाद आजादी को पाया है। हमें देश के दुश्मनों से सतर्क रहना है एवं देश की उन्नति में सहयोग करना है। अपनी संवैधानिक व्यवस्था का आदर करें एवं देश के प्रति ईमानदार रहे, यही सच्ची देशभक्ति है। सभी स्वतंत्रता सेनानियों जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्हें मेरा शत-शत नमन। समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

👉  आज सरकारी अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर मरीज देखेंगे चिकित्सक, प्राइवेट डॉक्टरों का कैंडल मार्च

सर्विन चौधरी ने इस अवसर पर बताया, “स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित काव्य गोष्ठी का कार्यक्रम शानदार रहा। सभी रचनाकारों की रचनाएं बहुत उत्तम थी। हमारा मंच एक समृद्धि मंच है। मैं सभी रचनाकारों का काव्य गोष्ठी में आने के लिए आभार व्यक्त करता हूं एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

👉  2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाएगा वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा- डॉ लीना मिश्र

साहित्य संगिनी पत्रिका मंडल पर काव्य गोष्ठी में शामिल होने पर प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मान पत्र प्रदान किए गए एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों के साथ कार्यक्रम का सुखद समापन हुआ।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन 

About reporter

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, हटाए गए ठेले व अवैध गुमटियां

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन व नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...