Breaking News

ताड़ी के अवैध कारोबार पर पुलिस का छापा

एटा। सकीट थाना क्षेत्र में मिलावटी ताड़ी का कारोबार इनदिनों जोरों से फल फूल रहा है। नशे के कारोबारी ताड़ी में मेंडेक्स जैसी नशीली दवा डाल कर लोगों को जहर पिलाने का काम कर रहे हैं। जिसे देखते हुए हुए जनपद पुलिस ने छापेमारी की कर्यवाई की।

दरसल एटा सकीट रोड स्थित गांव कवार पर हजारों ताड़ी के पेड़ है, जहां ताड़ी पीने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ लग जाती है। मेंडेक्स की नशीली गोली मिली हुई ताड़ी को पीकर अक्सर लोगों की जान पर बन आती है।इस बात की शिकायत क्षेत्राधिकारी सकीट देवानंद के पास की गई थी।

क्षेत्रधिकारी सकीट देव आनंद ने बताया कि छापेमारी की कार्यवाई के दौरान ताड़ी बेचने और पीने वाले दोनों ही भाग निकले। मौके से पुलिस ने मेंडेक्स की गोली व ताड़ी बरामद किया है, जिसे नष्ट करवा दिया गया है। उन्होंने पेड़ पर बंधी मटकिया तोड़वाते हुए सकीट पुलिस और 112 नंबर पुलिस को भविष्य में ताड़ी नहीं बिकने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए लगातार एक अभियान चलाया जाएगा। ताड़ी पीने आने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करते हुए उनके वाहनों को भी सीज कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट-अनंत मिश्र

About Samar Saleel

Check Also

कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में मानसी साहू बनीं मिस खुन खुन जी

लखनऊ। आज प्राचार्या प्रो अंशु केडिया के निर्देशन में खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज ...