चौरी चौरा/गोरखपुर। जायसवाल सरवर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने चौरी चौरा के चार युवकों व एक व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी व्यापारी नेता उत्तर प्रदेश के स्तर पर Office-bearer मनोनीत किया। चौरीचौरा के दीपक जायसवाल, मोहित जायसवाल को प्रदेश संगठन मंत्री, मुंडेरा बाजार के सभासद जोगिंदर जायसवाल, विनय जायसवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी व्यापारी नेता भुवनपति निराला को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया। इस दौरान उन्हें समाज का उत्थान करने का दायित्व सौंपा गया है।
Office-bearer, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दी बधाई
चौरी चौरा 326 विधानसभा क्षेत्र के सभी जायसवाल वर्ग के लोगों व अन्य वर्ग के लोगों ने भी बधाईयां दी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक चौरसिया, जिला महामंत्री योगेंद्र नाथ दूबे, गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल, गोरखपुर के जायसवाल विकास मंच के अजय जायसवाल, देवरिया के हरेंद्र जायसवाल, प्रशांत जायसवाल ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उनके साथ इस मौके पर राजेश पासवान, शकील अहमद, राजेश वर्मा, अशोक वर्मा, विश्वजीत जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता(साहू प्रेस), राजू पासवान(मंटू टूर एंड ट्रेवल्स), दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश जायसवाल, अतुल अग्रवाल राजेश लाट, अजय लाट आदि लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को बधाइयां दी।