Breaking News

बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, 40 से अधिक जिलाध्यक्ष बदला जाना तय

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद यूपी में सांगठनिक बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह बदलाव ऊपर से नीचे तक यानी प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक होगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो ब्रज, कानपुर, काशी क्षेत्र सहित कई क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। इसमें पैमाना इन अध्यक्षों के लंबे समय से इस पद पर रहना है। खतौली के नतीजों के बाद पश्चिम क्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है। इसके अलावा 40 से अधिक जिलाध्यक्ष भी बदला जाना लगभग तय माना जा रहा है।

इसमें ऐसे चेहरों को बदला जाएगा, जो या तो लंबे समय से हैं या फिर उनके खिलाफ शिकायतें हैं। इसके अलावा विधायक और विधान परिषद सदस्य बने जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे। इस दायरे में लखनऊ महानगर, अलीगढ़, महोबा सहित भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष शामिल हैं।

भाजपा अपने सांगठनिक ढांचे को भी दुरुस्त करने में जुटी है। प्रदेश संगठन में जहां सरकार का हिस्सा बन चुके चार पदाधिकारियों सहित करीब 30 फीसदी चेहरे बदले जाएंगे। इनमें तीन प्रदेश महामंत्रियों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...