Breaking News

पूर्व सहयोगी से राष्ट्रपति की भावपूर्ण मुलाकात

 डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

राष्ट्रपति बनने के बाद भी रामनाथ कोविंद का व्यवहार अत्यंत सहज है। वह अपने पूर्व सहयोगियों व परिचितों के साथ मित्रवत व्यवहार को महत्व देते है। पिछले दिनों वह कानपुर देहात की यात्रा पर गए थे। वहां उन्होंने अनेक परिचितों से मुलाकात की थी।

मंच से अनेक लोगों के नाम का उल्लेख किया था। दिवंगत हो चुके साथियों को याद करके वह भावुक भी हुए थे।

इसी प्रकार अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान वह पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उनके स्वाथ्य की जानकारी प्राप्त की। रामनाथ कोविंद व केशरी नाथ त्रिपाठी दोनों ही वकील रहे है।

इसके अलावा पहले राजनीतिक पार्टी में भी एक साथ कार्य कर चुके है। राष्ट्रपति ने प्रयागराज में कहा भी था कि उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शासन के तीनों अंगों विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। न्याय पाने के लिए गरीब के संघर्ष को उन्होंने नजदीक से देखा है। रामनाथ कोविंद वकील,सांसद,राज्यपाल रहे। इस समय राष्ट्रपति है।

केशरी नाथ त्रिपाठी भी वकील विधायक मंत्री व राज्यपाल रहे। इस प्रकार उनको भी कार्यपालिका व्यवस्थापिका न्यायपालिका में कार्य करने का अवसर मिला। मिला। राष्ट्रपति उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचे थे। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी भी थे।

राष्ट्रपति ने केशरीनाथ के अन्य परिजनों के भी मुलाकात की। उनके आवास पर बने मंदिर को देख कर राष्ट्रपति बहुत प्रभावित हुए। केशरीनाथ त्रिपाठी कहा कि राष्ट्रपति राज्यपाल मुख्यमंत्री और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का उनके यहां आना सुखद रहा।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...