Breaking News

हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, कांग्रेसियों ने मनाई खुशी, बांटी मिठाइयां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के सांसद के रूप में शपथ लेने पर गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में खुशी मनाई। इस अवसर पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का लाइव शपथ ग्रहण देखा साथ ही एक दूसरे को मिठाई और लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े। शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में संविधान की एक प्रति ले रखी थी।

हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, कांग्रेसियों ने मनाई खुशी, बांटी मिठाइयां

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सेवादल राजेश काली, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष शहजाद आलम, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, नितांत सिंह, सलमान कादिर, डॉक्टर अयूब सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please watch this video also

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं। इसके साथ ही अभी तक प्रचार तक ही सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन का भी आगाज हो गया।

लड़कियों में समय से पहले शुरू हो रहे पीरियड्स, अर्ली प्यूबर्टी से बचाने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

इसके पहले तक वह कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार जरूर करती थीं लेकिन चुनाव नहीं लड़ीं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबरें थीं लेकिन इस सीट पर राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे और बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, इस दौरान भी प्रियंका गांधी ने प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी।

About News Desk (P)

Check Also

पीडीए की सियासत करने वाली सपा एम-वाई में उलझी

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल होने के बाद समाजवादी पार्टी ...