कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर यूपी दौरे पर आई हैं। रविवार को उन्होंने सरधना विधानसभा के कैली गांव में सभा की। इस दौरान वो पूरी तरह से चुनावी रंग में नजर आई। पिछली बार महिलाओं के हाथों गेहूं की फसल थामने वाली प्रियंका इस बार ट्रैक्टर से बैठकर सभा स्थल तक पहुंची। इस दौरान उन्होंने किसानों के मन को टटोलनी की पूरी कोशिश की और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगती नजर आई।
प्रियंका गांधी ने कहा कि अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था। भाजपा की सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। ऐसे कानून हैं जिससे आपकी कमाई ठीक से नहीं मिल पाएगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देगा। तीनों कृषि कानून में खरबपति और दूसरी तरफ आप, तो आपको क्या लाभ मिलेगा?
प्रियंका गांधी ने कहा इन कानूनों को बनाने से पहले किसी किसान से नहीं पूछा गया। सौ दिन पूरे हो गए। किसान दिल्ली बॉर्डर पर क्यों बैठे हैं, अगर कानून आप लोगों के लिए बने हैं, को कहां है सरकार। पीएम, अमेरिका, पाकिस्तान, चीन घूमकर आए, लेकिन अपने यहां ही नहीं जा रहे। उनकी सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है। उनके केवल दो ही मित्र हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों ने इस देश को आजादी दिलाई। किसान में हिम्मत की कमी नहीं। आत्मशक्ति की कमी नहीं है। अगर किसान बॉर्डर पर बैठा है, तो क्या प्रधानमंत्री को उसका आदर नहीं करना चाहिए। क्यों पानी-बिजली काटी गई?
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार किसानों पर हर तरफ से वार कर रही है। बिजली के दाम बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ गया। इस स्थिति को बदलने के लिए खड़े रहना पड़ेगा। आपकी जो परिस्थिति सरकार ने बनाई है। यही परिस्थिति आपको सरकार की बनानी है।
प्रियंका गांधी ने मंच से कहा कि उत्तर प्रदेश का बकाया 10 हजार करोड़ है। मोदी जी ने दो हवाई जहाज खरीदे है। 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीदे हैं। पूरे देश का बकाया 15 हजार करोड़ है। संसद के सौन्द्रीयकर्ण के लिए 20 हजार करोड़ रखे हैं। आपके बीमे से 26 हजार करोड़ गए उनके दोस्तों की जेब में।
प्रियंका गांधी ने किसानों से कहा कि आपने कई वर्षो से जुल्म सह लिए है। 215 किसान शहीद हुए। सरकार का एक भी सांसद संसद में खड़ा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने आपका मजाक उड़ाया। किसान को परिजीवी कहा। आपको समझना पड़ेगा कि आपके पक्ष में है या हित में है। अब समय आ गया है आप जाग जाएं।