Breaking News

मांगों को लेकर लामबंद हुए जल निगम कर्मी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के कर्मचारियों ने हजरतगंज स्थित जीपीओ गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन किया। वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी काफी आक्रामक नजर आए हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं की गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कर्मचारियों की मांग है कि निगम में कार्यरत कर्मियों को दो माह का विशेष वेतन प्रदान किया जाए। सातवां वेतनमान 1.1.2016 से लागू किया जाए। जल निगम की वर्तमान आर्थिक स्थिति कार्यभार एवं कार्मिक नीति के संबंध में श्वेत पत्र निर्गमन किया जाए। उत्तर प्रदेश जल निगम में लंबित अनुकंपा नियुक्तियां अभिलंब की जाएं, विभिन्न सेवा संवर्ग वेतनमान जलनिगम प्रशासन द्वारा आगामी बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्ताव को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदेश की जनता को साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। संशोधित जल निगम एक्ट में दी गई व्यवस्था के विपरीत एक ही सेवा के एमडी की तैनाती समाप्त की जाए तथा इंजीनियर एमडी तैनात किया जाए। जल निगम में समस्त संविदा नियुक्तियां समाप्त की जाए साथ ही सेवानिवृत्त जल निगम कर्मियों को सेवारत कर्मियों की भांति 154ः महंगाई राहत दिया जाए।

About Samar Saleel

Check Also

एक खानदान के तीन युवकों और एक किशोर की जान गई, दर्दनाक घटना के बाद घरों में नहीं जले चूल्हे

वाराणसी:  मिर्जापुर में शुक्रवार की भोर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद वाराणसी के मिर्जामुराद ...