Breaking News

गड़करी के कार्यक्रम को सफल बनाने को किया जनसम्पर्क, अकबरपुर सांसद ने सम्मेलन में पहुंचने की अपील की 

औरैया/बिधूना। आजादी के अमृत महोत्सव, पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती एवं अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की माता की छठवीं पुण्यतिथि पर कस्बा कंचैसी में आयोजित विशाल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सांसद ने मंगलवार को कस्बा बिधूना एवं सहार में पार्टीजनों के साथ बैठक कर 25 सितम्बर को भारी संख्या में कंचैसी पहुंचने की अपील की है।

कस्बा में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव, पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती एवं उनकी माता कनकरानी की छठवीं पुण्यतिथि 25 सितम्बर को कंचैसी के दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में विशाल सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी भाग लेंगे। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी अध्यक्षता करेंगे। जबकि कई मंत्री, सांसद व विधायक अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी से भारी संख्या में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिस दिन सम्मेलन है उसी दिन एकात्म मानववाद के दर्शन के प्रतीक पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन है। वह अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते थे। 25 सितम्बर को पंडित जी का जन्मदिन पूरे देश में मनाया जायेगा। कहा कि दुर्भाग्य है कि इसी तिथि को मेरी माताजी का निधन हुआ था। पहले मैं अपने पिताजी स्व. दर्शन सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करता था। यह मेरा 13वां कार्यक्रम है जो मेरी श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रम के बारे में भी कार्यकर्ताओं कोे अवगत कराया। इस दौरान पूर्व प्रमुख राजेश सिंह चौहान व डा. घनश्याम सिंह सेंगर ने बिधूना ब्लाक से 15 हजार की भीड़ पहुंचने का दावा किया।

बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श सेंगर, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला मंत्री लाल सिंह सेंगर, ऋषि पाण्डेय, अनुरूद्ध प्रताप सिंह भंवरजी, दिनेश सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा मिनी, विमलेन्द्र सिंह सेंगर, प्रधान प्रतिनिधि बीरू भदौरिया, प्रधान प्रतिनिधि नीरज चौहान, अजयपाल सिंह कुशवाह, विकल सिंह सेंगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजूलता चैहान, प्रधान पति अरविन्द दोहरे, अमित सेंगर आदि भाजपाजन मौजूद रहे।

इससे पूर्व कस्बा सहार के संस्कार गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में सांसद भोले सिंह ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह गौर, पूर्व प्रमुख राजेश सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख सहार आकाश सिंह ऋषि, जगदीश सिंह सेंगर, जिला पंचायत सदस्य बासुदेव प्रजापति, अशोक दोहरे, अवनीश सिंह कुशवाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति मुजीबुर्रहमान, ऋषि बाजपेई, शिवकरन सिंह गौर, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, रवि पाण्डेय, अंकित तिवारी, देवेन्द्र सिंह सेंगर, शिव कुमार सिंह चौहान, आदि पार्टीजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट-राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

शरीर पर नीले निशान…पीटते-पीटते ले ली जान; हैवान बने किशोर के चंगुल से नहीं बच पाया आर्यन

मैनपुरी:  मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में एक साल के मासूम आर्यन की बेरहमी से हत्या ...