Breaking News

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी- डॉ करन त्रिपाठी

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती के उपलक्ष्य में महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के उपाध्यक्ष डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

क्या PCB की तरह हो जाएगी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की हालत? हेड कोच हथुरुसिंघा पर भी मंडरा रहा खतरा

रक्तदान के इस अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ही आधुनिक भारत के निर्माता थे उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया गया जिसके चलते भारत में लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुई यह राजीव गांधी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है।

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी- डॉ करन त्रिपाठी

इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करके हम सब अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते हैं।

राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है इसके साथ साथ यह मानव को हर जाति और धर्म से ऊपर उठकर परस्पर एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है।

देवखड़ी नाले को चैनेलाइज कर रही पोकलेन को प्रभावितों ने रोका, DFO और SDM को जमकर सुनाई खरी खोटी

इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में स्वयं डॉ करन त्रिपाठी, अविनाश तिवारी, फिरोज अंसारी, अमित गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश कुमार शर्मा, संदीप कुमार वर्मा, सुनील यादव, शिवा सिंह, अरविन्द गुप्ता, विनोद यादव, अजीत कुमार आदि लोगों ने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी- डॉ करन त्रिपाठी

रक्तदान जैसा महान कार्य करने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पत्रकार उग्रसेन मिश्रा ने इस शिविर में उपस्थित होकर डॉ करन त्रिपाठी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

शिविर में शिवम विश्वकर्मा, विकास सोनकर, मो इजहार, विकास मिश्रा, रवि पाल, अनस मुमताज़, दीपक श्रीवास्तव, कुनाल खन्ना आदि लोग भी उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर डॉ करन त्रिपाठी ने रक्तदान करने वालों को, पत्रकार बंधुओं को एवं ब्लड बैंक के कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

कीर्तिवर्धन सिंह ने येरेवन डायलॉग फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व किया

येरेवन। आर्मेनिया की राजधानी में 9-11 सितंबर के बीच आयोजित येरेवन डायलॉग फोरम में विदेश ...