Breaking News

विकास हेतु प्रतिबद्ध राजनाथ सिंह


राजनाथ सिंह रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद है। इस रूप में वह अपने दोनों दायित्वों का बखूबी निर्वाह कर रहे है। रक्षामंत्री के रूप में उन्होंने फ्रांस जाकर भारत को मिलने वाले राफेल विमान का पूजन किया। कोरोना आपदा काल में वह रूस गए। वहां से भारत को जरूरी सामरिक उत्पाद मिलना सुनिश्चित हुआ। इसके साथ ही वह रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की कार्य योजना पर कार्य कर रहे है।

सांसद के रूप में वह लखनऊ के विकास हेतु कटिबद्ध है। कोरोना आपदा राहत के लिए वह सामग्री भेजते रहे है। लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लोगों से उन्होंने वर्चुअल संवाद किया। आपदा राहत कार्यो व आनलॉक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

यह विश्वास दिलाया कि वह लखनऊ की समस्याओं का समाधान करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस वर्चुअल संवाद में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन व मेयर संयुक्ता भाटिया भी शामिल हुई।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

 

About Samar Saleel

Check Also

उच्च शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को दिया आगरा के विकास संबंधी ज्ञापन

लखनऊ/आगरा,(दया शंकर चौधरी)। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) ने सोमवार को ...