Breaking News

मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले हटाए गए रमेश पोखरियाल निशंक

आज केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव होना है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, निशंक की जगह अजय भट्ट को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया जा सकता है।

Jee Main 2021: Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Live Announcement  About Jee Main Exam - Jee Main 2021 Live : केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक  लाइव, बोले- तीसरे चरण की जेईई परीक्षाएं 20

उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट भाजपा के कद्दावर नेता हैं। उत्तराखंड में भाजपा में काम करने का उनके पास लंबा अनुभव है। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है, क्योंकि उत्तराखंड में भाजपा की जीत में उनका योगदान काफी रहा है। 2019 में वह नैनीताल लोकसभा सीट से जीते थे।

रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। दरअसल मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम होने जा रहा है।

शाम 6 बजे मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। पीएम मोदी की नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल यूपी चुनाव के चलते कई चेहरे उत्तर प्रदेश से भी शामिल हो सकते हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

सभी मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर कर्नाटक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं एनसीबीसी, भेजेगा समन

बंगलूरू :  कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए ओबीसी ...