लखनऊ। समाजवादी पार्टी का घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार प्रो. रामगोपाल को लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से हटाने का फैसला लिया गया। वहीं शिवपाल सिंह यादव को ट्रस्ट का नया सचिव बनाया गया है।
गुरुवार को लोहिया ट्रस्ट की बैठक का आयोजन लखनऊ में ट्रस्ट के भवन में किया गया। ट्रस्ट की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उपस्थित नहीं थे। इस मौके पर शिवपास सिंह यादव ने कहा कि 25 सितंबर को नेता जी मुलायम सिंह यादव अपना फैसला सुनाएंगें। उनका जो भी फैसला होगा हम लोग उनके साथ होंगें। शिवपाल ने बताया कि उन्हें आगरा में आयोजित होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं बुलाया गया है।
Tags Former Chief Minister Akhilesh Yadav Lohia Trust Lucknow Prof. Ramgopal samajwadi party Shivpal Singh Yadav
Check Also
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 18वीं बैठक संपन्न
Lucknow। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Chief Secretary Manoj Kumar Singh) की अध्यक्षता में भारतीय ...