Breaking News

इन्दिरा नगर के सी-ब्लॉक में, रानी झांसी वाहिनी पार्क में रंगोत्सव का कार्यक्रम

लखनऊ। होली के त्यौहार पर, इंदिरा के C-block में रानी झांसी पार्क में रंगोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंगोत्सव मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों ने सुबह से ही शुरू कर दिया था। इस रंगोत्सव में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने जम कर होली खेली।

दोपहर तक महिलाओं बच्चों ने मिलकर एक दूसरे के संग रंग गुलाल से होली खेली। पूर्व संध्या में होलिका दहन में सहभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया गया था। होली खेलने से पहले, युवाओं और बच्चों ने अपने बुज़ुर्गों से आशिर्वाद लिया और बिना हंगामा किए होली की मस्ती का आनंद उठाया।

About reporter

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...