Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल: लगातार 10वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चौ.अजित सिंह

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह लगातार 10वीं बार राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने आज लखनऊ में दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल संगठन चुनाव 2019 की प्रक्रिया में 21 दिसम्बर को राष्ट्रीय पद हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने नामांकन भरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु चौ. अजित सिंह का अकेला नामांकन प्राप्त होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी शिवकरन सिंह ने उन्हें राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया है।

चौ. अजित सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, वसीम हैदर, प्रो. यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, रजनीकांत मिश्रा, रमावती तिवारी, मनोज सिंह चौहान, एमए आरिफ, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, बीएल प्रेमी, चन्द्रकांत अवस्थी, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, रोहित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बेलाप्रताप राजवंशी, महानगर अध्यक्ष अनीता यादव, प्रीति श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह चंदेल, अश्विनी प्रताप सिंह, अनिल पटेल, शशांक श्रीवास्तव, अभिषेक बाजपेई, मनोहर मौर्या, विश्वनाथ आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये चौ. साहब को बधाई दी।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 5 जून को होगा वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा, (Ganga Dussehra) विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) तथा ...