Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल ने अपना सदस्यता अभियान 31 मार्च तक बढ़ाया

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान 31 मार्च 2023 तक बढा दिया गया है। यह जानकारी देते हुये सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश के किसानों, मजदूरों के साथ साथ युवा वर्ग एवं जनसामान्य की भावना का सम्मान करते हुये सदस्यता अभियान का समय बढाया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 20 लाख सदस्य बन चुके हैं और प्रतिदिन हजारों की तादात में प्रदेश के सुदूर अंचलों तक लोग राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक आयोजित

श्री त्रिवेदी ने बताया कि मकर संक्रान्ति से गांवों की बाजारों में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा तथा शहरों में विभिन्न चौराहों पर एवं पार्को में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी कैम्प लगाकर लोगों को सदस्य बनायेंगे तथा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों एवं जनहित कल्याणकारी क्रियाकलापों का प्रचार करते हुये किसानों एवं मजदूरों के प्रेरणास्त्रोंत चौधरी अजित सिंह की किसानों के प्रति की गयी सेवाओं को आम जनता से परिचित कराते हुये राष्ट्रीय लोकदल का जन जन जोडों कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा।

सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह अपने दादा और अपने पिताजी के द्वारा जलाई हुयी मशाल को लेकर आम जनता के बीच में उनके दुख दर्द को साझा कर रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को उनसे बहुत अधिक आषाएं हैं और वास्तविकता यह है कि राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवा वर्ग लगभग 80 प्रतिशत है। 31 मार्च तक कम से कम 10 लाख सदस्य और बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...