Breaking News

ठंड और कोहरा से गौमाता को बचाए सरकार- कलीम भारतीय

लखनऊ। अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि राज्यों में ठंड और कोहरा से गौ माता को बचाने के लिए टाट या कंबल बांधा जाए जिससे ठंड से बचाव हो सके। वहीं गोरक्षा महासंघ द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी गौमाता को ठंड से बचाने के लिए कंबल में बेल्ट तथा रेडियम का स्टीकर लगा कर गौमाता को पहनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

कलीम भारतीय ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी निस्वार्थ अपने निजी पैसे से मृत गौ माता को दफनाते हैं, घायल गौ माता को इलाज कराते हैं ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाते हैं गौशाला में जाकर हरा चारा गुड़ खिलाते हैं समय-समय पर गौ माता के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हैं गौमाता आस्था का प्रतीक है सभी धर्मों के लोगों को सम्मान करना चाहिए सभी धार्मिक किताबों में गौ माता का महत्व लिखा गया है क्यों हम सब लोग धार्मिक किताबों में लिखी हुई बातों पर अमल क्यों नहीं करते क्यों गौ हत्या करते हैं क्यों गौ तस्करी करते हैं क्यों गौ मांस खाते हैं जो लोग धार्मिक किताबों में लिखी हुई गौ माता के प्रति महत्त्व नहीं समझते हैं वह लोग राक्षस प्रजाति के लोग हैं ऐसे लोगों को समाज से बहिष्कार करना चाहिए।

कलीम भारतीय ने कहा कि धार्मिक धर्मगुरु भी गौ हत्या गोमांस गौ तस्करी पर खामोश रहते हैं आखिर क्यों जबकि धर्मगुरु समाज को सही रास्ता दिखाने के लिए होते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ सच्चे गौ भक्त हैं गौ माता के प्रति अनेक योजनाएं चला रहे हैं उसके बावजूद भी गौशाला प्रबंधक सरकारी धन डकार जाते हैं और गौशालाओं की हालात खराब रहती है आए दिन गौ माता की मृत्यु होती है ठीक से खाना न मिलने से भूख से बीमार रहती हैं ऐसे गौशाला प्रबंधक के खिलाफ जिला प्रशासन को चाहिए करवाई करें तभी गौमाता को सम्मान मिलेगा। अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ गौमाता को सम्मान दिलाने के लिए गोमूत्र गोबर से ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराएगा राज्य सरकार से सहयोग मांगेगा तभी गौमाता को सम्मान मिलेगा।

About Samar Saleel

Check Also

सीएम के आने से 36 घंटे पहले पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक घायल साथी समेत गिरफ्तार

हरदोई:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरदोई में आने से लगभग 36 घंटे पहले बिलग्राम कोतवाली ...