Breaking News

प्रवासी भारतीय दिवस में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता

लखनऊ। इंदौर में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में लखनऊ के 03 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अजीत कुशवाहा, शुभम मिश्रा, रोहित कुमार कश्यप को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर 08 से 10 जनवरी के मध्य इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।

टीकाकरण : नौवें महीने में बच्चों को दी जाएगी पोलियो की बूस्टर डोज

कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एवं समापन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रथम दिन युवाओं पर आधारित होगा जिसकी थीम ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’ होगा। इस सत्र में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों साथ प्रवासी भारतीय युवा भी सम्मिलित होंगे।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार संघ, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजीत कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों का योगदान, उनके साथ मैत्री संबंध को बढ़ावा देना, साथ ही आधुनिक भारत की परिकल्पना को वैश्विक स्तर पर सार्थक बनाना, अमृत काल में 2047 का भारत कैसा हो? इस विषय पर भी सभी युवा मिलकर चर्चा करेंगे। दूसरे दिन आजादी का अमृत महोत्सव – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी का योगदान एवं तीसरे दिन ‘भारतीय कार्यबल को वैश्विक स्तर पर गतिशील एवं सक्षम करना’ विषय पर चर्चा की जायेगी।

सरकारी भवनों में अब रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार संघ, उत्तर प्रदेश के महासचिव रोहित कश्यप ने बताया कि देश के विकास में भारतवंशियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्‍येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1915 में महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्‍वदेश लौटे थे। इसमें अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, युवा कार्यक्रम एवं खेल केंद्रीय मंत्री, विदेश मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और अलग-अलग दूतावासों के उच्च अधिकारी सम्मिलित होंगे। उत्तर प्रदेश के 04 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जिसमे जनपद औरैया से नेहा कुशवाहा भी शामिल हैं। यह जानकारी अजीत कुशवाहा अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ उत्तर प्रदेश ने दी.

About Samar Saleel

Check Also

25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी से नहीं उड़ेगी चिता की राख, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर हो रहा काम

वाराणसी:  मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी बनाई जाएगी ...