Breaking News

मांसपेशियों में दर्द गठिया जैसी परेशानियों में बेहद कारगर हैं कच्चा नारियल

कच्चा नारियल खाना तो हर किसी को पसन्द होता है पर क्या आपको पता है कि नारियल से प्राप्त नारियल के दूध को स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक फायदेमंद कहा जाता है। नारियल के दूध में विभिन्न विटामिन और खनिजों हाई मात्रा में पाए जाते हैं और यह उन रोगियों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है जिनमें लैक्टोज को सहने की क्षमता नहीं हैं। चलिए जानते हैं नारियल के फायदों के बारे में-

  • नारियल के दूध में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम और आयरन जैसे आवश्यक खनिजों की उपस्थिति ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है।
  • नारियल के दूध में फैटी एसिड में ब्लड शुगर की दर को धीमा करने में मदद कर सकता है। यह ब्लिड शुगर के स्तर में वृद्धि को रोकता है।
  • नारियल के दूध में मौजूद लॉरिक एसिड में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होने के कारण ये गठिया, मांसपेशियों में दर्द जैसी स्थितियों से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • नारियल का दूध पाचन में मदद करता है, इससे अपच होने की संभावना कम होती है। नारियल का दूध पीने से आंत के माइक्रोबायोटा के विकास में भी सुधार होता है, जिससे आंत के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

About News Room lko

Check Also

क्या प्रयोगशाला में रिसाव से फैला था कोरोनावायरस? विशेषज्ञों ने कोरोना की उत्पत्ति को लेकर उठाए सवाल

कोरोना महामारी, वैश्विक स्तर पर पिछले चार साल से अधिक समय से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम ...