Breaking News

कांग्रेस में रहना गौ हत्या के बराबर : राकेश सिंह

रायबरेली। कांग्रेस से बागी होकर भाजपा का दामन थाम चुके हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह का विवादित बयान सामने आया है। रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए राकेश सिंह  ने कहा है कि सोनिया गांधी  और प्रियंका गांधी  अपने कर्म से जा रही हैं। अब उनके बारे में कहना क्या है।
”मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं” वाले नारे पर भी  कटाक्ष किया
पत्रकारों से बात करते हुए विधायक राकेश सिंह ने प्रियंका गांधी के ”मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं” वाले नारे पर भी कटाक्ष करते हुये कहा कि और कुछ तो कर ही नहीं सकती, लड़ ही  सकती है। मरना तो हम लोगों को रहता था। अब पता चलेगा कितनी लड़की उनके साथ रहती है। वहीं, राकेश सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव  में दावा किया है कि वो एक लाख वोटों से अपनी विधानसभा सीट से जीतेंगे, बाकी पूरी रायबरेली का रायबरेली जाने।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में यह था कि सऊदी अरब के बादशाह मोहम्मद सऊद  नेहरू के जमाने में जब बनारस गए थे, तो वहां काली चादर से मंदिरों को ढकवा दिया गया था। बोला गया था जब तक बादशाह चले न जाएं तब तक घंटा घड़ियाल यहां न बजे। आज जिस राम का मंदिर बन रहा कांग्रेस उन्हें काल्पनिक बता रही थी, जिसको हम इष्ट मानते हैं उनको कोई काल्पनिक बताए तो ऐसी पार्टी में रहना गौ हत्या के बराबर है।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्र

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...