Breaking News

शिक्षिका रूपा व्यास केंद्रीय मंत्री द्वारा बैंगलोर में होंगी सम्मानित

बदलाव मंच ग्लोबल फाउंडेशन व राजभाषा अधिकारी दीपक क्रांति ने बताया कि शिक्षिका, लेखिका,कवयित्री, न्यूज़ एंकर,  समाजसेविका, गायिका, मोटिवेशनल स्पीकर,बदलाव मंच अध्यक्षा व राजस्थान की बेटी रूपा व्यास को, 3 जनवरी 2022 को बेंगलुरु (कर्नाटक ) में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर ‘सावित्रीबाई फुले नेशनल अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया जाएगा। रूपा व्यास को यह अवार्ड उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ समाज, साहित्य व सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके द्वारा दिये जा रहे निरन्तर योगदान के लिए दिया जा रहा है।
इस दिन ‘महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल अवॉर्ड’ व ‘सावित्रीबाई नेशनल अवार्ड’ दिए जाएंगे। रूपा व्यास ‘सावित्रीबाई नेशनल अवार्ड’ प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला हैं, जिन्हें उनकी शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है। रूपा व्यास को यह अवार्ड केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, बी.सी. नागेश (शिक्षा मंत्री, कर्नाटक सरकार) द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर शिवानंद शिव आचार्य स्वामी, डॉ.वेंटेश्वर, डॉ. जैन संघवी पृथ्वीराज मेहता, डॉ. रानी, डॉ. सुमित्रा दुर्गी अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे। इस अवार्ड के लिए कर्नाटक स्टेट गवर्नमेंट टीचर्स एसोसिएशन यूनियन द्वारा देश भर से 10 शिक्षकों का चयन हुआ है, जिनमें कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से तथा राजस्थान से रूपा व्यास को चयनित किया गया है जो कि राजस्थान के लिए गौरव की बात है।
रूपा व्यास इससे पूर्व भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यो हेतु सम्मानित हो चुकी हैं। बदलाव मंच के रूपक क्रांति नंदिता रवि चौहान, एल.एस. तोमर, सुनील दत्त मिश्रा, वैज्ञानिक अधिकारी गौतम आनंद, नागेन्द्र राम, मोहन चौधरी, जीतेन्द्र हिरवानी, रूपेश क्रांति ,शिव प्रकाश, चन्द्र प्रकाश गुप्त ‘चन्द्र’,भास्कर सिंह माणिक, गीता पांडेय, डॉ. रेखा मंडलोई, डॉ. सत्यम भास्कर, सबीना नाग, मनीष वर्मा, अर्चना फौजदार आदि सभी ने बधाइयाँ दी हैं। साथ ही उनकी माता मिथलेश व्यास व पिता महेश व्यास,पूर्वी शर्मा, दीपा व्यास, जितेंद्र शर्मा, विद्यालय परिवार व रावतभाटा वासियों ने शुभकामनाएं दी हैं। रूपा ने अपना अवॉर्ड अपने परिवार, बदलाव मंच,विद्यालय व राजस्थान की धरती को समर्पित किया है।

About Samar Saleel

Check Also

खुशखबरी! किसानों को बैल से खेती करने पर मिलेंगे 30 हजार रुपये

अब बैलों से खेती (Farming With Bulls) करने वाले किसानों (Farmers) को कृषि विभाग (Agriculture ...