Breaking News

महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौच करने वाले शख़्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 14 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की पकड़ में है। जबकि 82 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए हमारे देश के हजारों डॉक्टर्स और नर्स मिलकर दिन-रात संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं। लेकिन देश में कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी हो रही है।

गुजरात के सूरत में एक महिला डॉक्टर को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को पीड़ित डॉक्टर ने मोबाइल में कैद कर लिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल सूरत के व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रह रही सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार दिखाया है। इतना ही नहीं व्यक्ति ने डॉक्टर के लिए गाली-गलौच का इस्तेमाल भी किया।

https://twitter.com/RichaChadha/status/1247493306906337283

गाली-गलौच करते हुए उस व्यक्ति का महिला डॉक्टर ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर साझा भी किया। वीडियो बनाने पर व्यक्ति ने डॉक्टर को वीडियो डिलीट करने की धमकी तक दे डाली। हालांकि डॉक्टर द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस पर नाराजगी जताई है।

इस वीडियो को साझा करते हुए ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आखिर ये हो क्या रहा है। इस शख्स को जेल में होना चाहिए’। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

दिगांगना सूर्यवंशी ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ के लिए तैयार

मुंबई। एक बड़े मुहर्त कार्यक्रम में फिल्म ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ (Krishna from Brindavanam) की शुरुआत ...