- Published by- @MrAnshulGaurav
- Monday, July 11, 2022
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के सभी विधायकों को अपनी विधायक निधि का 35 प्रतिशत धन दलितों पर खर्च करने का निर्देश दिया है।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-11-at-6.42.27-PM.jpeg)
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने आज लखनऊ में बताया कि इस सम्बन्ध में चौधरी जयन्त सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल विधान मण्डल दल के नेता राजपाल बालियान को पत्र लिखा है। पत्र की प्रतिलिपि आपको प्रेषित है।