Breaking News

राज्यपाल से कल भेंट करेगा रालोद का प्रतिनिधि मंडल 

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने गन्ना किसानों का दर्द बयां करते हुये कहा कि गन्ना किसानों का हजारो करोड रूपया मिल मालिक दबाये बैठे हैं और किसान अपने पारिवारिक खर्चो के लिए दर दर भटक रहा हैै। युवा बेरोजगार है, महिला उत्पीडन की घटनाएं रूक नहीं रही है।

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के राज्यपाल से कल 23 अगस्त को भेंट करेंगा और किसानों तथा प्रदेश की अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपेगा।

About Samar Saleel

Check Also

राम से राष्ट्र तक अपने को समर्पित करना होगा- चंपत राय

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे ‘युवा महोत्सव 2024’ के ...