Breaking News

राजस्थान में अशोक गहलोत के खिलाफ सचिन पायलट कर सकते है ऐसा , आने लगे ये रुझान

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट पर ऐक्शन की अटकलों के बीच उन्हें नुकसान के रुझान दिखने लगे हैं। अब तक कांग्रेस के लोकप्रिय चेहरों में गिने जाते रहे पायलट को पार्टी के ’40 सितारों’ में जगह नहीं दी गई है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, बीके हरिप्रसाद से लेकर मोहम्मद अजरुद्दीन, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार तक शामिल हैं।

अशोक गहलोत के अलावा भूपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, शशि थरूर और राज बब्बर जैसे नेताओं के नाम भी लिस्ट में दिखते हैं। हालांकि, सचिन पायलट का इसमें कहीं नाम नहीं। पायलट के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी इसमें नहीं है। गुजरात चुनाव के दौरान पायलट और दिग्विजय दोनों का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में था। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो हैं, लेकिन पायलट को शामिल नहीं किया गया है.

जबकि इससे पहले हुए गुजरात चुनाव में पायलट स्टार प्रचारक थे तो हिमाचल में उन्हें पार्टी को जितवाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी और इसे वह बखूबी निभा भी पाए। हाल ही में अपनी ही सरकार में अनशन करने वाले पायलट का नाम अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटी तो अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

About News Room lko

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...