Breaking News

धनु राशि वाले जातकों को संपत्ति के कार्य में धन लाभ होगा व मीन राशि वाले जातकों को आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे

आज बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में बुध को बुद्धि का कारक माना गया है। यह ग्रह सूर्य से योग कर बुधादित्य योग का निर्माण करता है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव प्रथम पूज्य श्री गणेश हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जानने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि-संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं।

2. वृषभ राशि-पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभलम्बल कर कार्य करें। विवाद न करें।

3. मिथुन राशि-आलस की अधिकता रहेगी।स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें।नए लोगो से सतर्क कर रहे।

4. कर्क राशि-रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। निर्णय लेंने में खुद पर भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

5. सिंह राशि-मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।धन संचय में वृद्धि होगी।

6. कन्या राशि-आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आप का क्रोध, उस पर नियंत्रण रखें ।तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी को नुकसान पहुचाने से बचें।

7. तुला राशि-दिन की शुरुआत में रुक-रुककर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

8. वृश्चिक राशि-जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

9. धनु राशि-नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

10. मकर राशि-अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लेने से ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।

11. कुम्भ राशि-जमींन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। हानि की आशंका है। झंझटों में न पड़ें।

12. मीन राशि-विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

??आज का पंचांग- 03 फरवरी 2021??

तिथि षष्ठी – 14:13:54 तक
नक्षत्र चित्रा – 21:07:35 तक
करण वणिज – 14:13:54 तक, विष्टि – 25:11:09 तक
पक्ष कृष्ण
योग शूल – 24:59:35 तक
वार बुधवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:08:32
सूर्यास्त 18:01:43

?चन्द्र राशि कन्या – 09:49:52 तक
चन्द्रोदय 23:49:59
चन्द्रास्त 10:50:59

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:53:10

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:13:21 से 12:56:53 तक
कुलिक 12:13:21 से 12:56:53 तक
कंटक 16:34:37 से 17:18:10 तक
राहु काल 12:00:00 से 13:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 07:52:04 से 08:35:37 तक
यमघण्ट 09:19:10 से 10:02:42 तक
यमगण्ड 08:30:10 से 09:51:49 तक
गुलिक काल 11:13:28 से 12:35:07 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत कोई नहीं

☀️ दिशा शूल – उत्तर
? ताराबल – भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल – मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय "काशी
 पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...