Breaking News

सहारनपुर नगर निगम में एक बार फिर पिछड़ा वर्ग का होगा मेयर , फटाफट पढ़े पूरी खबर

हारनपुर नगर निगम में एक बार फिर मेयर पिछड़ा वर्ग का होगा। इससे पहले वर्ष 2017 में भी मेयर पिछड़ा वर्ग से ही थे। जबकि दिसंबर 2022 में जारी हुई अधिसूचना में मेयर का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ था।

सहारनपुर में नगर पालिका की कुल चार सीटें हैं, जिसमें से तीन पर बदलाव हुआ है। देवबंद दिसंबर में जारी अधिसूचना में अनारक्षित सीट थी, जबकि इस बार भी अनारक्षित सीट ही है।

नगर निगम बनने के बाद सहारनपुर में पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव वर्ष 2017 में हुए थे। उस समय मेयर का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। उस चुनाव में कांटे की टक्कर में भाजपा से संजीव वालिया ने जीत दर्ज कर मेयर पद पर कब्जा किया था। जबकि बसपा के हाथी पर सवार होकर लड़े हाजी फजुलर्रहमान दूसरे नंबर पर रहे थे।

वार्ड संख्या नाम आरक्षित/अनारक्षित

1 मौज्जमपुरा महिला

2 पिंजौरा बादशाहपुर पिछड़ा वर्ग

3 औजपुरा अनारक्षित

4 मोहम्मदपुर माफी / जे0जे0 परम अनारक्षित

5 सडक दुधली पिछड़ा वर्ग महिला

6 वर्धमान कालोनी दरा कोटतला पिछड़ा वर्ग महिला

7 जाटव नगर महिला

8 दरा कोटतला बैरुन पिछड़ा वर्ग महिला

9 ग्वालिरा अनारक्षित

10 फतेहपुर जट्ट महिला

11 मवीकला अनु जाति महिला

12 खलासी लाईन उत्तरी अनु जाति महिला

13 चक हरेटी अनु जाति महिला

14 शारदा नगर उत्तरी अनु जाति महिला

15 रेलवे क्वार्टर अनु जाति

16 नवीन नगर अनु जाति

17 गढ़ी मलूक अनु जाति

18 लेबर कालोनी अनु जाति

19 गोपाल नगर अनु जाति

20 जनकपुरी अनु जाति

21 हिम्मत नगर पिछड़ा वर्ग

22 म्युनिसिपल कालोनी पिछड़ा वर्ग

23 किशनपुरा अनारक्षित

24 गोविन्द नगर अनारक्षित

25 खलासी लाईन दक्षिणी पिछड़ा वर्ग

26 मानकमउ उत्तरी पिछड़ा वर्ग

27 दरा मिलकाना पिछड़ा वर्ग

28 खानआलमपुरा तकिया पिछड़ा वर्ग

29 बेरी बाग अनारक्षित

30 मदनपुरी अनारक्षित

31 मानकमउ दक्षिणी अनारक्षित

32 खान आलमपुरा महिला

33 हसनपुर कदीम पिछड़ा वर्ग महिला

34 इलाहीपुरा पिछड़ा वर्ग

35 जवाहर पार्क अनारक्षित

36 सिराज कालोनी दरा कोटतला महिला

37 गिल कालोनी अनारक्षित

38 न्यू माधो नगर अनारक्षित

39 नाजिरपुरा अनारक्षित

40 गुरुद्वारा रोड अनारक्षित

41 शारदा नगर दक्षिणी अनारक्षित

42 नुमाईश कैम्प अनारक्षित

43 सराये हिसामुद्दीन अनारक्षित

44 कुतुबशेर अनारक्षित

45 छिपियान अनारक्षित

46 मोहित विहार अनारक्षित

47 खालापार अनारक्षित

48 आवास विकास अनारक्षित

49 मुबारक शाह महिला

50 हकीकत नगर अनारक्षित

51 रानी बाजार पिछड़ा वर्ग

52 किला न्यायगंज पिछड़ा वर्ग

53 प्रताप नगर जैन बाग अनारक्षित

54 नूर बस्ती महिला

55 चन्द्र नगर अनारक्षित

56 खाता खेड़ी पिछड़ा वर्ग महिला

57 सराये मरदान अली अनारक्षित

58 दीनानाथ अनारक्षित

59 मटिया महल पिछड़ा वर्ग महिला

60 हयात कालोनी अनारक्षित

61 आजाद कालोनी महिला

62 याहयाह शाह महिला

63 साबरी का बाग महिला

64 वुड सीजनिंग प्लांट महिला

65 कमेला कालोनी महिला

66 नदीम कालोनी महिला

67 दरा अली बैरून महिला

68 आली आहंग्रान पिछड़ा वर्ग

69 लोहानी सराय अनारक्षित

70 काजी लक्खी गेट पिछड़ा वर्ग

एक बार फिर नगर निगम की मेयर सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है तो निकाय चुनाव के समूचे समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं। जहां अभी तक पिछड़े वर्ग के दावेदार चुप्पी साधे बैठे थे, वहीं एक बार फिर पुराने दिग्गजों मैदान में उतरने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इससे साफ है कि इससे एक बार फिर जहां मेयर के चुनाव में कड़ी टक्कर होगी, वहीं सामान्य वर्ग निणार्यक भूमिका में नजर आएगा। उधर आरक्षण चक्र पलटने से कई दिग्गजों के अरमानों पर पानी फिर गया है।

 

About News Room lko

Check Also

पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

लखनऊ: केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मॉर्च्यूरी में हर शव का सिर ...