Breaking News

साहित्यकार रामदेव धुरंधर को “आचार्य द्विवेदी सम्मान”

रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति सम्मान इस वर्ष मॉरीशस के वरिष्ठ साहित्यकार रामदेव धुरंधर को प्रदान किया जाएगा। आचार्य द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि समिति के निर्णायक मंडल ने श्री धुरंधर को सम्मान देने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त डॉक्टर राम मनोहर त्रिपाठी लोक सेवा सम्मान महाराष्ट्र में वनवासियों की सेवा करने वाले डॉक्टर दंपत्ति डॉ.प्रकाश आमटे एवं उनकी पत्नी डॉ. मंदाकिनी आमटे को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभाष जोशी स्मृति पत्रकारिता सम्मान से जनसत्ता नई दिल्ली के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज सम्मानित होंगे।

समिति के संयोजक विनय द्विवेदी ने बताया कि रायबरेली जिला मुख्यालय पर 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले स्मृति समारोह में यह सम्मान प्रधान किए जाएंगे। आचार्य द्विवेदी समिति पिछले 12 वर्षों से आचार्य महावीर प्रसाद जी की स्मृति में सम्मान प्रदान करती है। यह सम्मान अब तक डॉ. नामवर सिंह, डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी, मैनेजर पांडे काशीनाथ सिंह, प्रभाष जोशी, वेद प्रताप वैदिक, अच्युतानंद मिश्र, भारत यायावर आदि को प्रदान किया जा चुका है।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...