Breaking News

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने संजय सिंह

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज ने संजय सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

आगरा निवासी संजय सिंह को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बधायी और षुभकामनायें देते हुये बताया कि प्रदेश के संजय सिंह के राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने से न सिर्फ वह देशभर में पार्टी से जुड़ी बातों को प्रमुखता से रखने का काम करेंगे बल्कि उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती का भी आधार बनेगें।

उधर संजय सिंह ने पार्टी प्रवक्ता की मिली जिम्मेदारी पर पार्टी के शीर्ष नेतओं को आभार व्यक्त करते हुये विश्वास दिलाया कि पार्टी के कार्यों, नीतियों और उनके विचारों को लोगों तक तत्परता के साथ रखेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

नवयुग कन्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय (Navyug Kanya Mahavidyalaya) में इको रेस्टोरेशन कमेटी (Eco Restoration Committee) के ...