Breaking News

कोरोना से भारत में दूसरी मौत, दिल्‍ली में 68 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

भारत में कोरोनावायरस से एक और मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना से पीड़ित 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। भारत में कोरोनावायरस से मौत का यह दूसरा मामला है। कोरोनावायरस के लक्षण मिलने के बाद महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था।

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुजुर्ग महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। 8 मार्च को उनके सैंपल लिए गए थे और 9 मार्च को उनकी हालत बिगड़ गई थी। शुरुआत में महिला को निमोनिया हुआ फिर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और वेंटीलेटर पर रखा गया था। महिला में कोविड-19 का संक्रमण भी पाया गया था। 13 मार्च को हालत और ज्यादा बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई।

इससे पहले कोरोनावायरस से कर्नाटक के कलबुर्गी में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस तरह भारत में कोरोनावायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोनावायरस के कुल 89 मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कतर से रिहा होकर लौटे सौरभ और उनके पिता ने PM को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद थी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली: कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा ...