Breaking News

यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है: एयर इंडिया की विशेष एडवाइजरी

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। एक-दूसरे पर हवाई हमले किए जा रहे हैं। अमेरिका ने भी ईरान के न्यूक्लियर साइट पर बम बरसाए हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी एयरबेस पर हमला कर दिया है। ऐसे में पूरे मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल मची हुई है। हवाई यात्रा करने वालों के लिए खासा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को लेकर खास एडवाइजरी भी जारी की है।

मिडिल ईस्ट के साथ-साथ इन उड़ानों को भी किया गया बंद

मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालातों को लेकर एयर इंडिया ने तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक इस क्षेत्र के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका और यूरोप के पूर्वी तट से आने-जाने वाले सभी उड़ानों को बंद कर दिया है।

मिडिल ईस्ट हवाई क्षेत्र से विमानों को भेजा जा रहा दूर

एयर इंडिया ने कहा कि उत्तरी अमेरिका से भारत आने वाली हमारी उड़ानें अपने-अपने मूल स्थानों पर वापस लौट रही हैं। अन्य उड़ानों को वापस भारत भेजा जा रहा है। मिडिल ईस्ट के बंद हवाई क्षेत्रों से एयर इंडिया के विमानों को दूर भेजा जा रहा है।

एयर इंडिया ने यात्रियों से किया अनुरोध

एयर इंडिया ने अपनी एडवाएजरी में कहा कि हम उन सभी यात्रियों से समझदारी का अनुरोध करते हैं, जो इस असुविधा से प्रभावित हो सकते हैं। एयर इंडिया अपने बाहरी सुरक्षा सलाहकारों के साथ निरंतर परामर्श कर रही है। मिडिल ईस्ट से आ रहे ताजा अपडेट पर सतर्कतापूर्वक नजर भी रख रही है।

 सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

इसके साथ ही एयर इंडिया ने कहा कि हम अपने यात्रियों को किसी भी अपडेट से अवगत कराते रहेंगे। हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

About reporter

Check Also

CM हिमंत का दावा- असम में अतिक्रमण करने वालों में बिहार के लोग शामिल, दावों का करेंगे सत्यापन

गुवाहाटी:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार जैसे राज्यों ...