Breaking News

छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के कारनामे कर रही है भारती सिंह

कॉमेडी शो द कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर धमाल मचाए हुए है| कपिल शर्मा के साथ-साथ उनके को स्टार भी खूब मनोरंजन करते हैं| इस हफ्ते भारती सिंह कपिल शर्मा शो में ‘हम आपके हैं कौन’ वाली माधुरी दीक्षित की तरह नजर आने वाली हैं|भारती सिंह का ये रूप देखकर सबचौक जायेंगे|

फिल्म हम आपके हैं कौन में ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाने के समय माधुरी दीक्षित ने जो ड्रेस पहना था, कुछ उसी तरह की ड्रेस पहनकर स्टेज पर आएंगी भारती सिंह| भारती सिंह ने अपनी माधुरी दीक्षित की तरह दिखने वाली तस्वीर पोस्ट भी की हैं| इंटरनेट पर भारती की यह तस्वीर जोरो से वायरल हो रही है| आप तस्वीर में भारती सिंह को बैंगनी साड़ी में देख सकते हैं| वह उस साड़ी को उसी तरह पहनी हैं जैसे माधुरी ने पहनी थी| उनकी पीठ भी माधुरी की याद दिला देगी| गहने भी कुछ उसी प्रकार हैं|

भारती ने पोस्ट का कैप्शन लिखा है, ‘ओ  यार मैं सेम टु सेम माधुरी दीक्षित की तरह नहीं लग रही|’भारत की तस्वीर को आम लोगों के साथ-साथ कई सिलेब्रिटीज ने भी प्रशंसा की है| राखी सावंत ने ‘वाह’ बोला है| वहीं निया शर्मा ने लिखा है कि ‘आप नैचुरली मजाकिया हैं’| माधुरी की तस्वीर को देखकर लग रहा है कि इस बार कपिल शर्मा शो खूब मजेदार होने वाला है| बता दे कि इस बार कपिल के शो में बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 को प्रमोट करने आ रहे हैं|

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...