Breaking News

रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई में शामिल होंगी पायल घोष, मिल सकता हैं ये बड़ा पद

पिछले दिनों एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इस बाबत उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि उनके इस आरोप का अनुराग कश्यप की तरफ से खंडन किया गया था।

वही, अब पायल जल्द ही रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई में शामिल होंगी। पायल घोष के साथ उनके वकील भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आरपीआई में पायल घोष को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की अटकलें फिलहाल चल रही हैं। वहीं उनके वकील को भी एडवोकेट विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के कयास लगाया जा रहे हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई के मुखिया रामदास आठवले ने पायल घोष का इस मामले में समर्थन किया था और उन्होंने पायल घोष से मुलाकात भी की थी। इतना ही नहीं पायल घोष को लेकर रामदास आठवले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले थे और पायल ने वहां पर भी अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए मांग की थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

उत्तर रेलवे में आयोजित की गई PREM की बैठक

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में आज 28 मार्च को ...