Breaking News

Simmba के ट्रेलर में दिखे सिंघम

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म ’सिंबा’ Simmba का ट्रेलर जारी हुआ है। पहली बार रोहित शेट्टी और रणवीर साथ काम कर रहे हैं और जो मजा फिल्म में आने वाला है, उसकी यहां छोटी-सी झलक है। ट्रेलर को ’सिंघम’ बने अजय देवगन के साथ शुरू किया गया है। दोनों में फर्क यह है कि ’सिंबा’ भ्रष्ट है और इसका इमान बलात्कार की एक घटना के बाद जागता है।रणवीर को रोहित का ही नहीं बल्कि करण जौहर का भी साथ मिला है। इसमें सारा अली खान को हीरोइन बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :- Altmans : कोच पद से हटाये जाने से था हैरान

Simmba रिलीज़ होगी

यह फिल्म 2018 की 28 दिसंबर को ’सिंबा’ Simmba रिलीज़ होगी। फ़िल्म का फर्स्ट लुक काफी पहले जारी कर दिया गया था, जिसमें रणवीर अपने रिअल अंदाज़ यानी बिंदास रूप में नज़र आ रहे हैं। रणवीर फ़िल्म के फर्स्ट लुक में पुलिस इंस्पेक्टर के लुक में हैं। लेकिन, लुक से एक बात और स्पष्ट है कि रोहित की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ’सिंघम’ की तरह यह गंभीर पुलिस ऑफिसर की कहानी नहीं होगी, क्योंकि यह फ़र्स्ट लुक काफी कूल और बिंदास दिख रहा है।

इस फ़िल्म की और दिलचस्प बात बताते हैं, यह तेलुगु फ़िल्म ’टेंपर’ का रीमेक है। रणवीर, जूनियर एनटीआर वाली भूमिका में होंगे। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि रोहित का ये कॉमेडी सिंघम क्या धमाल मचाता है।

मज़ेदार बात यह है कि इस बार करण और रोहित भी पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि, रोहित और करण की जोड़ी पहले ’राम लखन’ के रीमेक के लिए साथ आने वाली थी, लेकिन यह हो ना सका। धर्मा प्रोडक्शन की यह पहली फ़िल्म होगी, जिसमें रणवीर लीड रोल निभा रहे हैं। करण के बेहद करीब और पसंदीदा अभिनेता होने के बावजूद अब तक रणवीर और करण के साथ करने का संयोग नहीं बन पाया था।

ये भी पढ़ें :- France : गृहयुद्ध जैसी स्थिति

 

 

About Samar Saleel

Check Also

घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान

अभिनेत्री सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रहती ...