Breaking News

तो इस दिन होने जा रही है रणबीर कपूर से आलिया भट्ट की शादी, कपूर खानदान ने शुरू की तैयारी

जिसका इंतजार इतनी बेसब्री से किया जा रहा था, वो अब खत्म हो गया है। जी हां, हिंदी सिनेमा की सबसे स्टाइलिश डीवाज़ जोड़ी में से एक यानि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत जल्द आपको शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे।

बता दें, दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर किसी जगह एक दूजे के साथ टाइम बिताते हुए स्पॉट किए जाते हैं। अक्सर इनकी रिश्तों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रही हैं। कई बार शादी को लेकर खबरें आती रही हैं, पिछले साल भी खबरें आई थीं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इन दोनों ने कभी इन बातों को सीरियस नहीं लिया और हंसी मजाक में इन बातों को टालते रहे।

इसी बीच एक बार फिर से आलिया-रणबीर की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो इनकी शादी इसी साल दिसंबर में तय है, जिसके लिए कपूर खानदान ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल एक मैगजीन के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दो साल की रिलेशनशीप के बाद इस साल दिसबंर में शादी के बंधन बंध जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र जो 4 दिसबंर को रिलीज हो रही है के बाद शादी करेंगे।

इतना ही नहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों के परिवारों में इनकी शादी की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं ताकी शादी की डेट तक सब कुछ अच्छे से अरेंजमेंट हो जाए और शादी निश्चित तारीख पर हो सके। परिवार वाले जल्द ही शादी शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

नए साल की शुरुआत से ही फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है। दोनों की शादी की खबरें साल 2019 में भी छाई रही थीं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय अपने हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक ये जोड़ा फिनलैंड या स्विट्जरलैंड को चुन सकता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...