Breaking News

सपा नेता माता प्रसाद का अंग्रेजी भाषा का विरोध बेतुका; योगी सरकार से की ये मांग

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (All India Muslim Jamaat) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा नेता माता प्रसाद पांडेय (Mata Prasad Pandey) ने अंग्रेजी भाषा का विरोध किया। यह उनका विरोध बेतुका है। मौलाना ने कहा कि किसी भी भाषा का विरोध नहीं करना चाहिए।

PDA Women’s Conference : समाजवादी कार्यकत्रियों ने लिया प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प

सपा नेता माता प्रसाद का अंग्रेजी भाषा का विरोध बेतुका; योगी सरकार से की ये मांग

भाषा कोई सी भी हो, उसको सीखना चाहिए। भाषा से बैर रखना ठीक नहीं है। माता प्रसाद अंग्रेजी भाषा की मुखालफत क्यों कर रहे हैं, इसलिए कि उनके बच्चे अंग्रेजी जाने और दूसरे लोगों के बच्चे अंग्रेजी से अनपढ़ रहें। अब इस तरह की राजनीति नहीं चल सकती है।

मौलाना शहाबुद्दीन ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि विधानसभा के अलावा तमाम स्कूलों और कॉलेजों में अंग्रेजी, हिंदी, अवधी के साथ-साथ उर्दू को भी अनिवार्य किया जाए, ताकि बच्चे सभी भाषाओं का ज्ञान हासिल कर सकें।

मौजूदा समय में अंग्रेजी और अरबी भाषा इंटरनेशनल भाषा के तौर पर जानी जाती है। पूरी दुनिया में लोग इन्हीं दोनों भाषाओं का बोलचाल और लिखने पढ़ने में इस्तेमाल करते हैं। बच्चों की तरक्की के लिए जरूरी है कि सभी भाषाओं का ज्ञान हो।

About News Desk (P)

Check Also

सभी भाषा के कलाकारों को आर्या डिजिटल ओटीटी देगी मौका- दुर्गेश

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के को-फाउंडर एवं प्रमोटर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने विभिन्न भाषा ...