Breaking News

कृषि कानूनों के विरोध में सपा ने निकाली किसान जागरण यात्रा

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर जनपद के सभी क्षेत्रों में किसान यात्राएं निकालकर किसान विरोधी कानून को वापस करने एवं किसानों की उपज व न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने तथा उपज को सरकारी मण्डी में खरीदने की मांग की जा रही है। बछरावां में ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज समरबहादुर यादव और राजकुमार लोध, जिला सचिव वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में चन्दापुर, डोमापुर, जिवना सहित कई गांवों में यात्रा निकाली गयी जिसमें चन्द्रकली, सोनी भारती सहित सैकड़ों लोगों ने जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल, पूर्व विधायक श्याम सुन्दर भारती के नेतृत्व में बेड़ारू गांव के आसपास दर्जनों गांवों में किसान यात्रा निकाली गयी।
जिसमें यूथ ब्रिगेड के विधान सभा अध्यक्ष अंकित पटेल, आशीष चौधरी, रज्जन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। विधान सभा अध्यक्ष बछरावां राकेश त्रिवेदी के नेतृत्व में गोविन्दपुर, उदईखेड़ा, बाबूखेड़ा के सहित आसपास व गांव में किसान यत्रा निकाली गयी। पूर्व विधायक रामलाल अकेला व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने महराजगंज के बडेरपुर से किसान यात्रा निकालने का प्रयास किया जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।
सलोन की पूर्व विधायक आशा किशोर के नेतृत्व में सूची के बिन्दागंज तक किसान यात्रा निकाली गयी जिसमें लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल निर्मल, राजेन्द्र यादव, जागेश्वर यादव, भीमसिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सदर विधान सभा में जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य व पारूल बाजपेयी के नेतृत्व में फिरोज गांधी नगर से मलिकमऊ, जैतूपुर, मीरगंज, बन्दरामऊ, रूस्तमपुर से चकरार भरतगंज तक किसान यात्रा निकाली गयी।
डलमऊ ब्लॉक आंशिक के ब्लॉक अध्यक्ष करन मौर्य व शिवबालक यादव के नेतृत्व में वलीपुर, गौरा उबरनी, कठगर के आसपास के क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकाली गयी। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा लालगंज व ब्लॉक अध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में किसान यात्रा बहाई ग्राम के आसपास गांवों में निकाली गयी, जिसमें नसीब अहमद, मो. रफी, हसीब भाई, एकदार हुसैन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल में शोक की लहर

लखनऊ,17 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर आज एक ...